Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार….

छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा चुके दो मरीज मिले; सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

रामनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित तुरहा टोली में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में नर्सिंग होम से ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले आवश्यक औजार और दवाएं बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान वहां ऑपरेशन करा चुके दो मरीज भी मिले, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के संचालकों में हड़कंप मच गया।

एक मरीज का ऑपरेशन से प्रसव, दूसरे की पथरी और अपेंडिक्स की सर्जरी

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त नर्सिंग होम में इनरबरवा निवासी दरोगा साह की पत्नी राधिका देवी का ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया गया था। वहीं, दूसरे मरीज की पथरी और अपेंडिक्स की सर्जरी की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों को वहां से सरकारी अस्पताल भेजकर आगे के इलाज की व्यवस्था कराई।

… संचालक फरार, नर्सिंग होम को किया गया सील

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर अरविंद यादव द्वारा संचालित नर्सिंग होम की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले औजार और दवाएं भी बरामद की गईं।

… संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

छापेमारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजीत कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, एसआई प्रिया रानी और एसआई प्रियंका शामिल थीं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

अमृत भारत से भारी मात्रा में लहसुन बरामद तस्कर फरार

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... आरपीएफ की कार्रवाई में मिली सफलता बगहा नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड तस्करों...

More like this