HomeCrimeचखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार…..

……..बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ इलाज.

बगहा अंतर्गत चखनी रजवटिया पंचायत में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची एक महिला की गर्दन में हंसिया घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने करीब आधे घंटे तक सर्जरी कर हंसिया बाहर निकाला।

घायल महिला की पहचान चखनी गांव निवासी संजय कुमार यादव की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई है।घास काटने जा रही थीं निर्मला देवी।परिजनों के अनुसार, निर्मला देवी घास काटने के लिए जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने हंसिया अपने कंधे पर रखा हुआ था। रास्ते में उनकी नजर दो बच्चों के बीच हो रहे झगड़े पर पड़ी। बच्चों को झगड़ते देख वह बीच-बचाव करने पहुंच गईं। इसी दौरान एक बच्चे का हाथ हंसिया से टकरा गया, जिससे हंसिया उनकी गर्दन के बाईं ओर करीब दो इंच तक घुस गया।

….चिकित्सकों ने सर्जरी कर निकाला हंसिया

घटना के बाद महिला को आनन-फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक डॉ. राम प्रवेश भारती ने उनका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, करीब आधे घंटे तक चली सर्जरी के बाद गर्दन में घुसे हंसिया को बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना के बाद परिजन काफी चिंतित हो गए। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने महिला के गर्दन में फंसे हंसिया को निकालने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। घटना चखनी रजवटिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

पिता और छोटे भाई की स्मृति में बालक दास बाबा ने स्थापित कराई प्रतिमाएं।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार... ..पितृपक्ष के समापन पर हजारों साधु-संतों का चरण पूजन,...

More like this