HomeUncategorizedचंपारण को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की पहल, जदयू नेत्री निवेदिता मिश्रा ने...

चंपारण को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की पहल, जदयू नेत्री निवेदिता मिश्रा ने एंटी करप्शन कार्यालय का किया उद्घाटन।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…….

……सेमरा में दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता, सामाजिक सरोकारों और महिला सुरक्षा पर दिया जोर।

चंपारण की धरती को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (भ्रष्टाचार) निरोधक जांच विभाग) के एनजीओ कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

जदयू नेत्री निवेदिता मिश्रा , प्रमोद उरांव, सूरज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय दर्जनों युवाओं ने संस्थान की सदस्यता ग्रहण की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए निवेदिता मिश्रा ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ पहल एक अच्छी खबर है। चंपारण को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि सेमरा के युवा सामाजिक कार्यों में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए उत्साहित हैं। उनकी इस पहल और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के जज्बे की वह सराहना करती हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की दिशा में उठाए गए कदम महत्वपूर्ण हैं।

निवेदिता मिश्रा ने युवाओं से सामाजिक एकता, जागरूकता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान के सदस्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

…ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ढोलबजवा लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया सह सेवानिवृत्त जवान प्रमोद उरांव, बैरागी सोनबरसा पंचायत के मुखिया सूरज सिंह, रामू कुमार सहित संस्थान के अधिकारी, सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this