Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार…..

बगहा में गुरुवार को कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से “लोकतंत्र बचाओ व ज्ञानेश हटाओ” मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयमंगल सिंह, सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजद जिला अध्यक्ष विजय महतो तथा राजद के प्रदेश महासचिव जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना ने किया।

मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां यह एक सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया तथा विभिन्न जन मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए उक्त वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर लगातार प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनता की भागीदारी और जागरूकता आवश्यक है।

वहीं राजद नेता जावेद अख्तर मुन्ना , पंचायती राज अध्यक्ष मन्नू सिंह चंदेल, दुर्गेश चौहान कमलेश दुबे बालकुंवर यादव सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं और उनके पद से हटाए जाने की मांग दोहराई। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए विपक्ष का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

मार्च और सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस, राजद तथा अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी गई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Latest articles

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...

More like this

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...