…..सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्ची को ले जाती दिखी।
….थाने पर उमड़ी हजारों ग्रामीणों की भारी भीड़।
….मौके पर पहुंची पुलिस , पीड़ित परिवार को ढाढ़स देते हुए जांच में जुटी पुलिस।
बेतिया डेस्क से एसपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट…….
बड़ी खबर मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से है जहां दो वर्षीय बच्ची के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बच्ची के लापता होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने मझौलिया थाने में लिखित शिकायत देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई।
बताया जाता है कि वार्ड संख्या-5 निवासी हसीब खान की दो वर्षीय पुत्री अनाया खातून घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के इलाके के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्ची को लेकर जाती हुई दिखाई दी। परिजनों के अनुसार, फुटेज में दिख रही महिला की पहचान मझौलिया गांव निवासी अमरूल खान की पुत्री सबीना उर्फ सुमी खातून के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
शिकायत के बाद पुलिस ने सबीना उर्फ सुमी खातून, उसकी मां और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह करीब 100 से अधिक महिला-पुरुष ग्रामीण मझौलिया थाने पहुंच गए।

ग्रामीणों ने पुलिस से मासूम की जल्द बरामदगी की मांग की।
थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए बच्ची की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
