HomeUncategorizedदुर्गापूजा में डीजे पर पूरी तरह से रोक, पंडालों में सीसीटीवी...

दुर्गापूजा में डीजे पर पूरी तरह से रोक, पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र लगाना होगा अनिवार्य।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…….

……शांति समिति की बैठक में पूजा समितियों को नियमों के पालन का निर्देश, लाइसेंस लेना अनिवार्य.

वाल्मीकिनगर।

दुर्गापूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने सख्ती का संदेश दिया है। बुधवार को वाल्मीकिनगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में पूजा समितियों को निर्धारित नियमों और शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों की अनदेखी या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की। इसमें पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के बुद्धिजीवी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने सभी पूजा समितियों से अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इससे किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल निगरानी और सुरक्षा उपाय किए जा सकेंगे।
निर्धारित स्थल पर ही होगा विसर्जन
मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान का ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान किसी तरह के हुड़दंग, अशांति या नियमों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से पूजा स्थलों और विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी रखी जाएगी।
थानाध्यक्ष ने पूजा समिति सदस्यों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। बैठक में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this