HomeHealthगोरखपुर से वाल्मीकिनगर जा रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, छह...

गोरखपुर से वाल्मीकिनगर जा रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, छह युवक घायल,एक की हालत नाजुक

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: नरेंद्र पांडेय बगहा बिहार….

*ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल*

बगहा पुलिस जिला नौरंगिया थानाऔर वाल्मीकिनगर थाना के बीच जंगल में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भेड़िहारी कंपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी छह युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सभी छह युवक गोरखपुर से कार में सवार होकर वाल्मीकिनगर जा रहे थे। इसी दौरान नौरंगिया और वाल्मीकिनगर के बीच जंगल से गुजरते समय तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार सभी युवक घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के तत्परता से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया।अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। इनमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। जंगल के रास्ते पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

बतादें कि बीटीआर के रास्तों में काफी तीखा मोड़ है। जिसके चलते तेज रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिलता है और गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती रहतीं हैं। और पर्यटकों को जान गंवाना पड़ता है। इस स्थिति में वाल्मीकिनगर हर जाने वाले लोगों को सुरक्षित गाड़ी चलाने के लिए सलाह दी जाती है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this