HomeUncategorizedमधुबनी अंचल के चिउरही सिसई पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी,...

मधुबनी अंचल के चिउरही सिसई पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, 11 सौ परिवार के लोग हुए प्रभावित

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट : नरेंद्र पांडेय, बगहा

पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत नैनहा, रेवहिया तथा खैरटवा गांवों में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और ग्रामीणों के बीच भय एवं अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर 12 बजे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगभग 4 लाख 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांवों में घरों, सड़कों और खेतों में पानी फैल गया है।

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मधुबनी अंचलाधिकारी (सीओ) नंदलाल राम ने नैनहा गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच मीठा, चना और चिउड़ा का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है तथा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा।

सीओ नंदलाल राम ने लोगों से सतर्क रहने, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

उधर, जलस्तर बढ़ने की खबर के बाद दियारा क्षेत्र के गांवों में लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण प्रशासन से नाव, राहत शिविर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this