Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: बगहा से नरेंद्र पांडेय …….

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने दो चिकित्सकों समेत छह आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला रामनगर थाना कांड संख्या 226/26 से जुड़ा है। वारंट जारी होने के बाद मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

मामले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनवा परसी निवासी शबनम नेशा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2005 में रामनगर थाना क्षेत्र के रायबारी महुवावा निवासी इमरान अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी।
प्राथमिकी के अनुसार, गर्भवती होने के बाद विवाहिता का इलाज बेतिया में चल रहा था। आरोप है कि प्रसव के दौरान ससुराल पक्ष के लोग उसे बेतिया नहीं ले जाकर रामनगर स्थित संजीवनी हेल्थ केयर में ले गए। वहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की मां ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि इमरान अंसारी की ओर से आठ लाख रुपये कीमत की गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं किए जाने पर बेटी की हत्या कराने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने इलाज के दौरान साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है।
मामले में अदालत ने डॉ. नंदलाल राम, डॉ. कृति हरिजन, फरमान अंसारी, इमरान अंसारी, सबरून नेशा और नबी अहमद के खिलाफ वारंट जारी किया है। पुलिस अब न्यायालय के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में आरोपों की जांच पुलिस स्तर पर की जा रही है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this