बगहा से नरेंद्र पांडेय की ब्यूरो रिपोर्ट…बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो की सूचना मिलने के बाद चौतरवा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस दौरान बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि एक युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए देखा गया है। युवक की पहचान हीरामन यादव का पुत्र बाला धन यादव के रूप में हुई है। जिसमें चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार का युवक बताया जा रहा है ।
साथ ही
चौतरवा थाना की पुलिस ने मौके से वायरल वीडियो करने वाले युवक को गिरफ्तार कर बगहा जेल भेज दिया। वहीं हथियार कहां से मिला और इसका उपयोग किस कार्य में करने वाला था। सभी तथ्यों पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।
