Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र पांडेय बगहा बिहार….

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वन प्रमंडल-2 अंतर्गत मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार को दोपहर में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे मस्जिदिया सरेह की है। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून (35) वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सलमा खातून बुधवार दोपहर भोजन के बाद पशुओं के लिए चारा लाने सरेह की ओर गई थीं। बताया गया कि जंगल से करीब 200 मीटर की दूरी पर वह चारा काट रही थीं। इसी दौरान बाघ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नौरंगिया थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थी, इसी दौरान बाघ ने हमला किया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सलमा खातून की तीन बेटियां हैं और तीनों अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम है, जबकि ग्रामीणों में बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this