HomeCrimeआपसी झड़प में किशोर की मौत से हड़कंप, दूसरा युवक घायल; पांच...

आपसी झड़प में किशोर की मौत से हड़कंप, दूसरा युवक घायल; पांच पर हत्या की हुई प्राथमिकी दर्ज,एक आरोपी GMCH से गिरफ्तार

Published on

spot_img

बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेंद्र श्राफ ……….

बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी। लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर चौक पर दो युवकों के साथ हुई मारपीट में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
*क्या है पूरा मामला*
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी राजू जायसवाल के पुत्र सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सुनील जायसवाल के पुत्र शिवम जैसवाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि धर्मपुर चौक के पास दोनों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल शिवम को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
*परिजनों में मचा कोहराम, पांच लोगों पर आरोप*
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतक के बड़े भाई ने इसी गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*GMCH में पकड़ा गया एक आरोपी*
इसी बीच इस मामले में नया मोड़ आया है।

घटना का एक आरोपी इलाज कराने के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचा था। वहां मौजूद पीड़ित पक्ष के परिजनों ने उसे पहचान कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मारपीट के कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। जांच और पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this