बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……..
*जांच के दौरान शराब की गंध मिलने पर कराया गया परीक्षण, श्वास विश्लेषक यंत्र से सेवन की पुष्टि*
बगहा पुलिस जिला के ठकराहा में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर ठकराहा थाना पुलिस ने रविवार को विशेष जांच एवं गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के मुंह से शराब की गंध महसूस हुई।

पूछताछ में उनके द्वारा शराब सेवन की बात स्वीकार किए जाने के बाद श्वास विश्लेषक यंत्र से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में गुड्डू राम (35), पिता हीरा राम, शैलेश राम (23), पिता रामचंद्र राम, रुदल यादव (40), पिता बंगाली यादव, सोनू गोंड (21), पिता चंद्रभान गोंड तथा राहुल कुमार (26), पिता जय श्री प्रसाद, निवासी रामपुर पट्टी, थाना बरवापट्टी, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ ठकराहा थाना कांड संख्या 131/26, दिनांक 20 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम (संशोधित 2022) की धारा 37 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बतया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर क्षेत्र में नियमित रूप से जांच, गश्ती और कार्रवाई जारी रहेगी।
