ब्यूरो रिपोर्ट वाल्मीकि एक्सप्रेस नरेंद्र पांडेय बगहा बिहार…..
बगहा से बड़ी खबर आ रही है 112 की पुलिस रामनगर में बाइक से कर रहा रंगदारी……….
बगहा से बड़ी खबर आ रहीं है जहाँ दो पियक्कड़ पुलिस कर्मियों को एसपी नें निलंबित क़र दिया है.जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. दरअसल बगहा पुलिस ज़िला के रामनगर थाने में पदस्थापित 112 PTC ASI सुरेंद्र कुमार मुनमुन औऱ हवलदार सुनील कुमार शराब पीकर शहर की मुख्य सड़क पर नौटंकी क़र रहें थे लिहाजा स्थानीय दुकानदार औऱ ग्रामीणों नें उनका वीडियो बनाकर वायरल किया वहीं बगहा एसपी राजेश कुमार को भी वीडियो भेजा गया. जिसके बाद रामनगर SDPO सत्येंद्र राम के नेतृत्व में दोनों के मेडिकल जाँच कराये गए जिसमें शराब सेवन की पुष्टि के बाद गाज़ गिरी है. बताया जा रहा है की बिहार में विगत 10 वर्षों से पूर्ण शराबबंदी क़ानून लागू है ऐसे में शराब बनाना, बेचना, पीना या पिलाने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध है

बावजूद इसके बिहार पुलिस के दो वरिय जवान जो प्रोन्नत पदाधिकारी हैं इनके द्वारा खुलेआम शराब पीकर बाइक से गिरने औऱ लड़खड़ाने के अलावा शहर में नौटंकी करने की घटना शर्मसार क़र रहीं है लिहाजा अब हरक्क्त में आईं पुलिस नें बड़ी कार्रवाई शुरू क़र दिया है जिसको लेकर पुलिस महकमे समेत जिलाभर में हड़कंप मचा है. बता दें की वीडियो वायरल होने के बाद ख़ुद SDPO सत्येंद्र राम नें जाँच रिपोर्ट बगहा एसपी राजेश कुमार को भेजा है जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई के साथ हीं विभागीय कार्रवाई की कवायद शुरू की गईं है .
