Published on

spot_img

बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पश्चिम चंपारण जिला में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की जिला अध्यक्ष की चुनाव करना था। इसी संदर्भ में राजद अध्यक्ष की कुर्सी पर घमासान मचा है। एक कुर्सी के लिए 11 दावेदार आमने-सामने हैं और सर्वसम्मति नहीं बनने से मामला पटना हाईकमान तक पहुंच गया है। अंतिम फैसला तेजस्वी यादव करेंगे।

सूत्रों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षकों ने सभी 11 दावेदारों को एक मंच पर लाकर निर्विरोध चुनाव का प्रस्ताव रखा, लेकिन कोई पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। कुछ दावेदारों ने गुप्त मतदान की मांग की, जिसे संगठन के नियमों का हवाला देकर खारिज कर दिया गया, जिसके बाद हंगामे के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा।
जिले में समीकरण जटिल है। पिछली बार राजद ने 9 में से सिर्फ लौरिया सीट पर चुनाव लड़ा था, इस बार सभी 9 पर दावेदारी है। दौड़ में निवर्तमान पदाधिकारी, युवा और अति पिछड़ा वर्ग के चेहरे हैं। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक 11 में 4 यादव, 3 कुशवाहा-अति पिछड़ा और बाकी अल्पसंख्यक व दलित वर्ग से हैं।
2020 में 8 सीटों पर एनडीए जीता था, इसलिए तेजस्वी के सामने सभी वर्गों को साधने वाले चेहरे की चुनौती है। फिलहाल पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के जरिए तेजस्वी को भेजी गई है, 2-3 दिन में पटना से नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this