HomeUncategorizedपर्यावरण संरक्षण को लेकर हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंडित...

पर्यावरण संरक्षण को लेकर हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने लगाया अमरूद का पौधा

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…….

•लोगों से की अपील—अपने जीवन में कम से कम एक फलदार पेड़ जरूर लगाएं
मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत अंतर्गत बासी-धनहा मुख्य मार्ग के किनारे आकाश ट्रेडर्स की दुकान के सामने शुक्रवार को हरदेव प्रसाद इंटर कॉलेज, मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने अमरूद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक फलदार पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
पंडित भरत उपाध्याय लंबे समय से पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में अब तक हजारों पौधे लगाए हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक फलदार पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को काफी लाभ मिलेगा।

पौधरोपण कार्यक्रम में हरेंद्र किशोर सिंह,संतोष सिंह राठौर , चंदन सिंह, आकाश सिंह , नीरज कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता,मनोज यादव, सचिन सिंह, सिकंदर यादव, अंकित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this