HomeUncategorizedठकराहा में BSNL टावर के पैनल रूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट...

ठकराहा में BSNL टावर के पैनल रूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका*

Published on

spot_img

*

ठकराहा से मिथिलेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट….

पश्चिम चंपारण बगहा अनुमंडल के ठकरहा प्रखंड के जगिराहा पंचायत स्थित बीएसएनएल टावर में रविवार शाम करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। पैनल रूम से लपटें उठते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटा।

उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम प्रेम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। ASI नितीश कुमार सिंह और ASI गुड्डू कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राथमिक आशंका है कि पैनल रूम में लगी बैटरियों में डीसी शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि आधिकारिक कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग से टावर के उपकरणों और तकनीकी सामानों को नुकसान की आशंका है, जिसका आकलन विभाग कर रहा है।

समय रहते बिजली बंद होने से बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास नहीं फैली।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this