लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट….
चनपटिया। नगर पंचायत चनपटिया ने सरकारी भवनों से सेवा शुल्क की वसूली को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार ने बीडीओ कार्यालय पर बकाया 6 लाख 24 हजार 356 रुपये सेवा शुल्क का भुगतान करने को लेकर बीडीओ प्रणव कुमार गिरी को पत्र भेजा है।
नगर पंचायत के अभिलेख के अनुसार बीडीओ कार्यालय पर वर्ष 2025-26 तक 3 लाख 77 हजार 56 रुपये सेवा शुल्क बकाया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 80 हजार 888 रुपये की मांग दर्ज की गई है। वहीं 1 लाख 96 हजार 412 रुपये ब्याज/समायोजित राशि के रूप में दर्शाए गए हैं। नगर पंचायत ने संबंधित राशि कार्यालय में जमा कराने का अनुरोध किया है।

सरकारी कार्यालय पर लंबे समय से सेवा शुल्क बकाया रहने का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत की वसूली व्यवस्था और सरकारी भवनों से शुल्क भुगतान की नियमितता को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इधर, बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि नगर पंचायत का पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
