HomeUncategorizedअस्पताल के मुख्य गेट से हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन ने शुरू की कवायद

अस्पताल के मुख्य गेट से हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन ने शुरू की कवायद

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट….

लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के आसपास लंबे समय से बने अतिक्रमण के कारण मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही में हो रही परेशानी अब दूर होने की संभावना है। विधायक विनय बिहारी की पहल के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल के मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ दर्जन दुकानें संचालित हैं। दुकानों के सामने सड़क पर वाहनों के खड़े होने से रास्ता काफी संकरा हो जाता है।

अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इस समस्या की शिकायत विधायक विनय बिहारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार से की थी। विधायक ने 11 जून 2026 को जिलास्तरीय बैठक में प्रभारी मंत्री के समक्ष मामला उठाते हुए अस्पताल के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा कथित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया। उन्हें पांच सितंबर को भूमि से संबंधित कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया था। शनिवार को राजस्व अधिकारी राहुल अग्रवाल के जनता दरबार में करीब डेढ़ दर्जन दुकानदार और भू-स्वामी पहुंचे। उन्होंने अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज जुटाने के लिए समय मांगा।

प्रशासन के अनुसार, भूमि संबंधी कागजात की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं तुर्काहा नाला को भी अतिक्रमणमुक्त कराने की तैयारी चल रही है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this