HomeUncategorized*SSB 21वीं वाहिनी बाढ़ संकट में बनी सहारा : बगहा/रामनगर के NGO/समाज...

*SSB 21वीं वाहिनी बाढ़ संकट में बनी सहारा : बगहा/रामनगर के NGO/समाज सेवियों के संयुक्त पहल से सैकड़ों बाढ़ पीड़ित को दी सहायता*

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…….

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक 03.09.2026 व को 04.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के संवेदनशील नेतृत्व एवं बगहा/रामनगर के NGO/समाज सेवियों के सक्रीय सहयोग से सीमा क्षेत्र में आने वाले बाढ़/आपदा प्रभावित गांवों रोहुआटोला, झंडूटोला, बिन टोला एवं चकदावा में जरूरतमंद एवं प्रभावित गरीब परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।

समाज सेवी श्री राजन गिरी, श्री सतीश वर्मा, डॉ.बि एन तिवारी, निधी राय व दीपेंद्र विक्रम शाह (संस्थापक, संस्कृति फाउंडेशन), ठाकुर अमरेश्वर सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह जी(निदेशक, माधनरंजन किसान उत्पादन संगठन), वरिष्ठ पत्रकार माधवेंद्र पाण्डेय व श्री निपू पाठक के उदार सहयोग से प्रभावित परिवारों की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तिरपाल, बाल्टी, मग, टॉर्च लाइट, ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन की गोलियां, स्वच्छता सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान SSB कमांडेंट व जवानों ने प्रभावित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया एवं आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

*इस अवसर पर कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने कहा -*

> *”सशस्त्र सीमा बल केवल सीमाओं का प्रहरी ही नहीं, बल्कि हर संकट की घड़ी में आम नागरिकों का सच्चा साथी है। आपदा के समय पीड़ितों की सेवा करना हमारे लिए केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि सर्वोच्च मानवीय धर्म है। हमारा प्रयास है कि कोई भी प्रभावित परिवार खुद को अकेला न समझे। SSB का हर जवान उनके साथ खड़ा है।”*

उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए समस्त सहयोगी NGO व समाज सेवियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

राहत सामग्री प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने SSB 21वीं वाहिनी के इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी प्रयास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में मिली यह मदद के लिए वे हमेशा SSB के आभारी रहेंगे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this