HomeUncategorizedकचरे से खाद बना डुमरी पंचायत ने पेश की मिसाल, 1700 क्विंटल...

कचरे से खाद बना डुमरी पंचायत ने पेश की मिसाल, 1700 क्विंटल जैविक खाद बिक्री हुई.

Published on

spot_img

बेतिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट…

बेतिया। कचरा प्रबंधन को आय के साधन में बदलकर योगापट्टी प्रखंड की डुमरी पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर उदाहरण पेश किया है। पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) योजना के कार्यों को देखने के लिए गुरुवार को एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश और डीडीसी काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक और चयनित पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने डुमरी पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, प्रसंस्करण और जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से देखा।

पंचायत में घरों से एकत्र जैविक कचरे से खाद तैयार की जा रही है। पंचायत के अनुसार अब तक करीब 1700 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री की जा चुकी है। खाद की बिक्री के लिए पंचायत क्षेत्र में विभिन्न केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुखिया, बीडीओ, जिला समन्वयक और जिला सलाहकार ने प्रतिभागियों को अपशिष्ट प्रबंधन, खाद उत्पादन और उसके विपणन की व्यावहारिक जानकारी दी। अधिकारियों ने डुमरी के मॉडल को अन्य पंचायतों में लागू करने पर जोर दिया।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this