Published on

spot_img

लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट….

पश्चिम चंपारण में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए बुधवार से विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू हुआ। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसका लाइव प्रसारण लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस दौरान जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान की शुरुआत से जुड़ी जानकारी ली।

लौरिया सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, राजद एमएलसी ई. सौरव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, एनसीडीओ मुर्तजा अंसारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

अभियान के तहत 2 सितंबर से 30 नवंबर तक 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग की जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर भी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्क्रीनिंग के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस व फेफड़ों की बीमारी तथा फैटी लिवर जैसी बीमारियों की पहचान की जाएगी। जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर मरीज को उपचार से जोड़ा जाएगा और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसी क्रम में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच को प्राथमिकता दी जाएगी। एनीमिया मिलने पर दवा के साथ पोषण संबंधी सलाह दी जाएगी। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. दिलीप कुमार, डॉ जितेंद्र काजी,डॉ.आई. हक,डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. दरोगा प्रसाद,अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार,अमित प्रकाश,संत भास्कर और बीसीएम रीना मोदी समेत स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this