HomeHealthनेपाल से बाढ़ के पानी के साथ आई अज्ञात मछलियों से रहें...

नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ आई अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, सेवन नहीं करने की अपील.SDM.BAGAHA

Published on

spot_img

वाल्मीकि एक्सप्रेस नरेंद्र पांडेय बगहा प. चंपारण बिहार………………….

NEPAL में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी के तेज बहाव के साथ बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही अज्ञात और असामान्य Fish को लेकर प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है। बगहा अनुमंडल प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों से ऐसी मछलियों को पकड़ने, खरीदने, बेचने और खाने से पूरी तरह से बचने की अपील की गई है।

बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

जारी सूचना के अनुसार, नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ क्षेत्रों में अज्ञात एवं असामान्य प्रकार की मछलियों के पहुंचने की जानकारी मिली है। ऐसी मछलियों के सेवन के बाद कुछ लोगों के बीमार पड़ने की सूचना भी प्रशासन को प्राप्त हुई है। बाढ़ के दौरान तालाबों, नदियों और जलाशयों से निकलने वाली मछलियां पानी के साथ दूर-दूर तक पहुंचती हैं। इस दौरान गंदे नालों, मृत जानवरों और अन्य दूषित पदार्थों के संपर्क में आने के कारण इनके जीवाणु, विषाणु या अन्य हानिकारक तत्वों से प्रदूषित होने की आशंका जताई गई है।

बताया जा रहा है कि वाल्मीकिनगर से लेकर धनहा स्थित गौतम बुद्ध सेतु तक गंडक नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग मछलियां पकड़ने पहुंच रहे हैं। मछुआरों के हाथ 10 से लेकर 90 किलो तक वजन वाली बड़ी बघार मछलियां भी लगी हैं। बड़ी मछलियां मिलने की सूचना फैलने के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ बढ़ गई है। कई लोग जानकारी के अभाव में इन मछलियों को पकड़कर घर ले जा रहे हैं और कुछ के द्वारा इन्हें बेचने की भी बात सामने आई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अज्ञात अथवा असामान्य दिखने वाली मछलियों का सेवन न करें और बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अनजान मछलियों को बाजार में खरीदने-बेचने से भी बचें। किसी मछली की पहचान को लेकर संदेह हो तो संबंधित मत्स्य विभाग से पुष्टि के बाद ही उसका उपयोग करें।

प्रशासन ने अपील की है कि ऐसी मछलियों की जानकारी मिलने पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अथवा स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें। अगर सेवन के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लें।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this