HomeUncategorizedअध्यात्म संस्कृत संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हुई संस्कृत के विकास पर...

अध्यात्म संस्कृत संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हुई संस्कृत के विकास पर चर्चा

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….
बगहा नगर स्थित मारवाड़ी अतिथि भवन में रविवार को संस्कृत भारती बगहा एवं अध्यात्म सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में अध्यात्म संस्कृत संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन परमानंद प्रकाश ने किया,

जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक गोरख नाथ उपाध्याय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र, एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए राकेश सिंह ने संस्कृत के विकास, दिशा और दशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संस्कृत को भारतीय ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म की समृद्ध परंपरा का आधार बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि एडीजे मानवेन्द्र मिश्र ने कहा कि आज समाज में सनातन धर्म को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए संस्कृत और धर्मग्रंथों का सही ज्ञान आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों का वेदों में समर्थन नहीं मिलता। संस्कृत के मूल ग्रंथों का अध्ययन कर समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है।

एसडीएम चांदनी कुमारी ने कहा कि संस्कृत भाषा सुनने मात्र से ही मन में विशेष लगाव और जुड़ाव का अहसास होता है। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए।
इससे पूर्व आगत अतिथियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब एक दर्जन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान गोरख प्रसाद उपाध्याय एवं रामसकल साह को दिया गया।

वहीं अध्यात्म के क्षेत्र में डॉ. सुबोध मणि त्रिपाठी, सरस्वती सेवा में लखन प्रसाद, पर्यावरण सेवा में निप्पू पाठक व गजेंद्र यादव, खेल सेवा में सुनील वर्मा तथा युवा विद्वान सम्मान डॉ. अमित रंजन व डॉ. विभाकर दुबे को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार गौरव सम्मान चंद्रभूषण शांडिल्य और विनोद राव को प्रदान किया गया।

मौके पर आयोजक मंडल में देव निरंजन दीक्षित, गिरींद्र पाण्डेय, संजय तिवारी, दयाशंकर साह आदि थे। वही मौके पर अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, दीपक रही, अमर सिंह, दयाशंकर सिंह,कैयूम अंसारी सहित दर्जनों उपस्थित दें

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this