HomeUncategorizedसावन के अंतिम शुक्रवार पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

सावन के अंतिम शुक्रवार पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

बगहा, पश्चिम चंपारण। सावन माह के अंतिम शुक्रवार को बगहा थाना क्षेत्र के बेलवा डुमरिया निवासी शिव भक्त अनूप कुमार पांडेय एवं उनकी पत्नी गोल्डी देवी ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर पंडित नीलेश्वर तिवारी तथा अतुल तिवारी जैसे विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्पों से अभिषेक किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में परिवार के पिता उमेश पांडेय, माता मीरा देवी, चाचा दिनेश पांडेय, अम्मी सरिता देवी,नरेंद्र पांडेय बड़े भाई अमित पांडेय शिल्पी देवी , वंश कुमार , गुड़ी कुमारी तथा अर्पित कुमार सहित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शिव भक्त अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि सावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष समय माना जाता है। रुद्राभिषेक से परिवार, समाज और राष्ट्र में सुख-शांति एवं समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने विश्व में शांति, मानव कल्याण एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

इसी दौरान पंडित नीलेश्वर तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में सावन मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना जलाभिषेक रुद्राभिषेक की भक्ति भावना का विशेष महत्व है। यह परम्परा सदियों पुराना चलन है और सदियों तक चलता रहेगा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this