मधुबनी से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत चीउरही सिसई पंचायत के अन्य सैकड़ों घरों को गंडक नदी में विलीन हो जाने के उपरांत मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह बीडीओ कुंदन कुमार सहित पंचायत समिति की टीम ने मौके पर पहुंच कर समस्या का जायजा लिया।

इस दौरान प्रमुख विजया सिंह ने कहा है कि गंडक नदी की कटाव तेज होने के कारण सिसई एवं चिउरही पंचायत के बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में बाढ़ एवं कटाव की स्थिति चिंताजनक है, जिसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक एवं राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विशेष रूप से BDO साहब को प्रभावित क्षेत्रों में फ्लड फाइटिंग सामग्री की तत्काल उपलब्धता एवं आपूर्ति, संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तथा आमजन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बेघर हुए लोगों का आशियाना के लिए बासगीत जमीन मुहैया कराने के लिए बिहार सरकार तथा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी मधुबनी सीओ को तत्काल पत्र लिखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कटाव से दियारे के सैकड़ों परिवार खेतिहर भूमि के साथ साथ उनका घर गंडक नदी में विलीन हो गया है। जिसको लेकर काफी समस्या उत्पन्न हो गई है।

साथ ही बाढ़ से कटाव पीड़ित परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण बन गई है। हर हाल में दोनों पंचायतों के पीड़ित परिवार के सहयोग एवं बचाव के लिए सरकार से लेकर स्थानीय स्तर तक इस संकट की घड़ी में हम सदैव खड़े रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान मधुआ पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह चंदेल, चिउरही मुखिया विजया यादव, सीसई मुखिया कृष्णा यादव उप प्रमुख प्रतिनिधि बिरगुन गद्दी , BDC मुन्ना कुशवाहा एवं BDC दौनाहा रीता देवी सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
