HomeCrimeवारंट के बाद भी सीओ पकड़ से दूर! एसडीजेएम कोर्ट ने डीआईजी,...

वारंट के बाद भी सीओ पकड़ से दूर! एसडीजेएम कोर्ट ने डीआईजी, डीएम, एसपी को कार्रवाई के लिए दिया आदेश

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
– वारंट की जानकारी के बाद भी नहीं हो रहे कोर्ट में उपस्थित!
अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने दयाशंकर मिश्रा बनाम अभिषेक आनंद एवं अन्य मामले में समन के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपितों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है।

अदालत ने आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति डीआईजी, डीएम, एसपी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है। अदालत के आदेश के अनुसार सोमवार को आरोपित पुष्पांजलि कुमारी, संजीव कुमार तिवारी और सुरेंद्र तिवारी उर्फ संतोष तिवारी की ओर से धारा 317 दंप्रस के तहत उपस्थिति दर्ज कराई गई, जिसे स्वीकार किया गया। वहीं सह आरोपित बगहा एक के पूर्व सीओ अभिषेक आनंद, तथा अंचल अमीन अनूप कुमार अनुपस्थित रहे।

एसडीजेएम चतुर्वेदी की कोर्ट ने कहा है कि अनुपस्थित आरोपितों की उपस्थिति के लिए न्यायालय द्वारा 9 फरवरी 2023 को समन जारी किया गया था। इसके बाद 16 मार्च 2023 को जमानतीय अधिपत्र और 21 दिसंबर 2024 को गैर-जमानतीय अधिपत्र जारी किया गया।

अनुपस्थित आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 341, 379, 417, 448, 354बी, 385, 504 एवं 506 के तहत समन आदेश जारी किया गया था। आरोपितों ने समन आदेश को 4 जुलाई 2024 को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने समन आदेश को वैध मानते हुए अधीनस्थ न्यायालय को भेज दिया था।

*जानकारी के बाद भी नहीं हुये उपस्थित:*
एसडीजेएम ने आदेश में कहा है कि आरोपितों को समन आदेश की जानकारी होने के बावजूद वे विचारण में जानबूझकर अनुपस्थित चल रहे हैं। मामले में आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक बगहा, महानिरीक्षक बेतिया रेंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, जिलाधिकारी पश्चिम चम्पारण, राजस्व परिषद बिहार तथा संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।

मामले में अगली तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है!

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this