HomeCrimeगुप्त तहखाने से 165 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पिकअप वैन समेत चालक...

गुप्त तहखाने से 165 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पिकअप वैन समेत चालक गिरफ्तार

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट….

लौरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामनगर-लौरिया मुख्य मार्ग पर ब्यासपुर चौक से पहले मलाही टोला के समीप एक पिकअप वैन से 165 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

शराब 918 पाउच एट पीएम ब्रांड की थी, जिसे चालक सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन (बीआर-22जीसी-3762) को जब्त कर चालक गुड्डु चौधरी (30), पिता रूपम चौधरी, निवासी बगही, थाना बैरिया को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this