बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
बेतिया के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में गूंजने लगे संगीत के झंकार, संगीत सिखाए जीवन का सार, शिक्षा से करें इसका विस्तार से इन दिनों चंपारण की धरती से भी मीठी मीठी सुरीली गीतों की धुन बजने लगे और भारत की बेटियां भी इसकी तरफ उनकी झुकाव बढ़ रही है।

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में संगीत का लय और सुर-लहरी पुनः गूंजने लगा है। उल्लेखनीय है कि बेतिया के राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में संगीत विभाग में प्राध्यापक का पद विगत डेढ़ दशक से रिक्त पड़ा रहा, किन्तु बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने डॉ.रामचंद्र पासवान को संगीत विभाग में बतौर सहायक प्राध्यापक नियुक्त किया है।
