बेतिया से सत्येंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की रिपोर्ट..
बेतिया/मझौलिया। एचपीसीएल सुगौली के सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी बेतिया आईटीआई कोलनी के रोड नंबर 05 निवासी हृदय शंकर श्रीवास्तव उर्फ मुकुल जी (72) का निधन ईलाज के दौरान पटना के मेदांता अस्पताल में शुक्रबार को हो गया।

ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर उन्हें जीएमसीएच के चिकित्सकों ने पटना रेफर किया था। उन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ा है।शनिबार की सुबह बेतिया में अंत्येष्टि होगीं।उनके मौत से पैतृक गावं पहाड़पुर के सरेया कचहरी में शोक है।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्वी सरेया पंचायत के मुखिया पति चंद्रभूषण पांडेय, पैक्स अध्यक्ष केदार राय, भूपेंद्र नारायण मिश्रा, वार्ड सदस्य हरिशचंद्र पटेल , अवकाश प्राप्त ट्रेन मैनेजर विकास कुमार श्रीवास्तव, पीएनबी मोतिहारी के मुख्य प्रवन्धक दीपक कुमार श्रीवास्तव,संजय कुमार वर्मा उर्फ पप्पू, भाजपा नेता सुकुमार वर्मा ,नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव, प्रो. उमेश प्रसाद श्रीवास्तव , नन्हे श्रीवास्तव,रोवारी पंचायत की मुखिया आभा श्रीवास्तव, मुकेश उर्फ बबलू श्रीवास्तव ,

पत्रकार सत्येन्द्र श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,सत्यम श्रीवास्तव आदि के नाम उल्लेखनीय है।खासकर चित्रांस परिवार में शोक की लहर है।घटना की सूचना पर अमेरिका से उनके बड़े पुत्र पिंटू श्रीवास्तव, आस्ट्रेलिया से पुत्री पिंकी श्रीवास्तव और दिल्ली से उनके पुत्र मिंटू श्रीवास्तव सभी दो दिन पूर्व से पटना में कैम्प किये हुए है।शोक संतप्त परिवार में शोक व्याप्त है।
