बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..
चनपटिया में गुरुवार के दिन
30 जुलाई विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर “महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा मुक्त समाज का निर्माण” विषय पर जागरूकता कार्यशाला का *आयोजन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहियारिया* में किया गया
*स्वराज अध्ययन एवं प्रयोगात्मक संस्थान के सचिव खूबलाल पंडित* द्वारा बतया गया की मानव तस्करी आज दुनिया की सबसे गंभीर सामाजिक और मानवाधिकार संबंधी समस्याओं में से एक है। इसमें महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को धोखे, लालच, दबाव या जबरन शोषण का शिकार बनाया जाता है। उनसे शिक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार छीन लिया जाता है।
महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक, आर्थिक, भावनात्मक और यौन शोषण भी हिंसा के ही रूप हैं। संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण और मानव तस्करी के विरुद्ध आवाज़ उठाएँगे।
*प्राचार्य अमित कुमार* , ने कहा की ल़डकियों को किसी भी प्रस्थिति की सामना करने के लिये स्वम को तैयार करना होगा था 1098 टोल फ्री नंबर को अपने जीवन का हिसा बनाना होगा
विद्यालय के शिक्षक सामजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों छात्र छात्राओं के साथ *दीपेन्द्र कुमार* भी सामिल रहे ,
