HomeUncategorizedसिकरहना नदी में कथित जहरीले टेमा से हड़कंप एचपीसीएल चीनी मिल पर...

सिकरहना नदी में कथित जहरीले टेमा से हड़कंप एचपीसीएल चीनी मिल पर किसानों-मछुआरों ने लगाया गंभीर आरोप, प्रबंधन ने दावे को बताया निराधार

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…
नगर पंचायत लौरिया स्थित एचपीसीएल चीनी मिल पर सिकरहना नदी में कथित रूप से रसायनयुक्त टेमा प्रवाहित किए जाने के आरोपों को लेकर किसानों और मछुआरों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कमजोर मानसून के बीच सिकरहना नदी सिंचाई का प्रमुख स्रोत बनी हुई है, लेकिन नदी का पानी दूषित होने से धान की रोपनी, सिंचाई व्यवस्था और कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों का दावा है कि इससे दर्जनों गांवों की खेती प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

पकड़ी नुनिया टोला के किसान अशोक चौधरी, उमेश चौधरी, दिनेश चौधरी, शंभु चौधरी, विनय चौधरी एवं सन्नी चौधरी ने आरोप लगाया कि चीनी मिल द्वारा प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल में कथित रूप से टेमा नदी में छोड़ा जाता है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी रात के अंधेरे में नाले के माध्यम से टेमा बहाया गया था, जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ना और धान की फसल प्रभावित हुई थी। जिरिया गांव के किसान तथा मछुआरे कन्हैया सहनी, मोहन सहनी, हीरा सहनी और चोकट सहनी ने आरोप लगाया कि लौरिया चीनी मिल का टेमा सिकरहना तथा नरकटियागंज चीनी मिल का अपशिष्ट हड़बोड़ा नदी में छोड़ा जाता है, जो आगे चलकर सिकरहना में मिल जाता है। इससे जलीय जीवों और मछलियों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है तथा मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

हालांकि, एचपीसीएल चीनी मिल के महाप्रबंधक सुमीत पाल भाटी ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि मिल से किसी भी नदी अथवा नाले में कोई अपशिष्ट नहीं छोड़ा जाता। उन्होंने कहा कि इकाई पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण अनुपालन कर रही है। आरोप और खंडन के बीच स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this