HomeCrimeइंडो नेपाल बॉर्डर के पुरुषोत्तमपुर से 37 लाख रुपये की गांजा के...

इंडो नेपाल बॉर्डर के पुरुषोत्तमपुर से 37 लाख रुपये की गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Published on

spot_img

बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.

पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात सीमा सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 92.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में कार चालक सह कथित गांजा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने गांजा से लदी कार भी जब्त कर ली है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखा गया 92.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुहिया गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this