“हर गरीब को छत और अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता”
बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

मधुबनी (पश्चिम चंपारण)।
मधुबनी प्रखंड की चिउरही पंचायत के भूमिहीन परिवारों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। प्रखंड प्रमुख विजया सिंह की पहल पर अंचल कार्यालय में भूमिहीन लाभार्थियों को आवासीय भूमि (बासगीत) का पर्चा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर किसुन यादव, दुर्गेश यादव, लक्ष्मण यादव, हरिकेश यादव, कमलावती देवी, अनीता देवी, नूर नेशा एवं सकीना खातून सहित कई लाभार्थियों को उनके नाम से भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा गया। पर्चा प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब परिवार भूमि और आवास के अधिकार से वंचित न रहे। भूमिहीन परिवारों को बासगीत जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गंडक नदी की कटाव का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। यह उसी का देन है कि आज लोग भूमिहीन के श्रेणी में जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी जनसेवा का यह अभियान जारी रहेगा।
