HomeEducation25 जुलाई को गबनाहा विद्यालय में होगी पीटीएम, अभिभावकों से भागीदारी की...

25 जुलाई को गबनाहा विद्यालय में होगी पीटीएम, अभिभावकों से भागीदारी की अपील

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट..

बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 25 जुलाई को राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में “समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण” विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में लौरिया प्रखंड की बगही बसवरिया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गबनाहा में भी कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार के निर्देश तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीश राम के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, समावेशी शिक्षा, नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे विषयों पर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक चंचल अविनाश ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर शिक्षक राजीव कुमार, शिवपूजन दास, जमाल आरा, अभिनव आकर्ष, मो. एहतेशाम, राहुल राव एवं मनीष कुमार तथा विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रयाग राम उपस्थित रहेंगे।

विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक अभिभावकों से पीटीएम में भाग लेकर बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this