HomeUncategorized13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, लौरिया सीडीपीओ कार्यालय...

13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, लौरिया सीडीपीओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) के आह्वान पर सोमवार को लौरिया परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान, मानदेय को नियमित करने, गोद भराई एवं मुंहजुठ्ठी मद की राशि जारी करने, बकाया मकान भाड़ा भुगतान, सभी सेविकाओं को 5जी मोबाइल उपलब्ध कराने, गैस कनेक्शन की पासबुक वितरण, पोषाहार उपलब्ध नहीं रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा बच्चों को उपलब्ध कराए गए घटिया गुणवत्ता वाले ड्रेस वापस लेकर बेहतर गुणवत्ता के ड्रेस देने की मांग शामिल रही। साथ ही कार्य के दौरान सेविका-सहायिकाओं के साथ हो रही प्रताड़ना पर रोक लगाने समेत अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई गई।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला नेता ओम प्रकाश क्रांति, सुधा देवी, राजा जी, विनय श्रीवास्तव, इन्द्रा कुमारी, सुन्दरम देवी, पूजा गुप्ता, मेनका पाण्डेय, अबेनारा खातून, शमसीर जहाँ, शाहीना, बेबी कुमारी और प्रियंका ने किया। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this