लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…
बेतिया के मझौलिया बिजली के पोल की चपेट में आने से एक टेम्पू चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना बेतिया के बसवरिया पीपल चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टेम्पू चालक यात्रियों को लेकर खड्डा से बेतिया आ रहा था। टेम्पू में सवार एक यात्री ने बताया कि पीपल चौक के पास सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान अन्य वाहनों को साइड देने के क्रम में टेम्पू सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में टेम्पू चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सरिसवा निवासी सुरेश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी पटेल के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
