HomeHealthफ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण, नियमित टीकाकरण को मिलेगा नया बल.....

फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण, नियमित टीकाकरण को मिलेगा नया बल.. शशिकांत तिवारी.

Published on

spot_img

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के रायबरी महुआऔर भैरोगंज पंचायत में कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएम जीविका, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्य में सहयोग के लिए टूल किट एवं बैग पैक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें व्यवहार परिवर्तन संचार से संबंधित विभिन्न उपकरणों, संवाद सामग्री एवं वीडियो आधारित शिक्षण माध्यमों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,

ताकि वे समुदाय तक टीकाकरण संबंधी संदेशों को अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुंचा सकें।
प्रशिक्षकों द्वारा नियमित टीकाकरण के महत्व, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीतियों, छूटे हुए बच्चों की पहचान एवं उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कौशल (Effective Communication Skills) का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है

, जिससे वे अभिभावकों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों एवं संकोच को दूर कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षित फ्रंटलाइन कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने तथा सभी पात्र बच्चों तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायबारी महुआ पंचायत के मुखिया एवं भैरोगंज के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया साथ ही कार्यक्रम के जिला समन्वयक उमेश तिवारी प्रशिक्षक मनोज कुमार सिंह, शशिकांत पाण्डेय,कृष्ण मुरारी एवं फील्ड समन्वयक गोल्डी सिंह,शालू सोनी CoP-D कार्यक्रम की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...