HomeUncategorizedलौरिया प्रखंड के नवागत सीओ ने संभाला पदभार पर चुनौतियों से करना...

लौरिया प्रखंड के नवागत सीओ ने संभाला पदभार पर चुनौतियों से करना पड़ेगा सामना.

Published on

spot_img

लौरिया के नए सीओ ने ने कहा पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित निपटारे पर रहेगा फोकस.

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…..

लौरिया अंचल कार्यालय में सोमवार को नवपदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) आशु रंजन ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी अंचलाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल से कार्यभार हस्तांतरित किया।

नवागत सीओ ने लौरिया प्रखंड के आमजनमानस के लिए पदभार ग्रहण किया.

इस दौरान राहुल कुमार अग्रवाल एवं प्रधान लिपिक बृजेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ ने अंचल कार्यालय के लंबित राजस्व मामलों, पंचायतवार कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यालय संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा केवल कार्य से आने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

उन्होंने कहा कि परिमार्जन, दाखिल-खारिज सहित सभी राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उनके पदभार ग्रहण करने से अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आने की बेहतर उम्मीद जताई जा रही है।

अब देखना है कि पूर्व सीओ के कार्यों के प्रति अपना किस तरह का रुख अपनाते हैं..

Latest articles

158वीं नारायणी गंडकी महाआरती में गूंजा विश्व शांति का संदेश..

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.... नेपाल आपदा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि वाल्मीकिनगर:- भारत-नेपाल सीमा...

पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी डायरी समर्पित नहीं करने के मामले में आईओ का वेतन बंद करने का आदेश

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट...... --- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बगहा...

चमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

नरेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट...........….. .दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें वाल्मीकिनगर (चौथी वाणी)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य...

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

More like this