HomeUncategorizedएन एच 727 के, गड्ढे में सड़क बदहाली से राहगीर परेशान,...

एन एच 727 के, गड्ढे में सड़क बदहाली से राहगीर परेशान, दुर्घटना की बढ़ी आशंका.

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…

लौरिया-बगहा मुख्य सड़क एनएच-727 पर मकरी मुहल्ला मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क की जर्जर हालत लगातार वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण हर दिन हजारों लोगों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से गुजरने वाले बस, ट्रक, ऑटो, कार और बाइक चालकों को गड्ढों के कारण बार-बार गति धीमी करनी पड़ती है। कई छोटे वाहन गड्ढों में फंसकर असंतुलित हो चुके हैं, जबकि बाइक सवारों के गिरकर घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप के अलावा हनुमान मंदिर के सामने भी सड़क पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि एनएच-727 लौरिया और बगहा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो यह बदहाल सड़क कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

Latest articles

पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज से बड़ी खबर सामने आ रही है….

प. चंपारण के नरकटियागंज में उस समय हड़कंप मच गई जब एक वृद्ध व्यक्ति...

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

बेतिया से आशीष कुमार पांडे की रिपोर्ट... मोतिहारी शहर में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार...

More like this

पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज से बड़ी खबर सामने आ रही है….

प. चंपारण के नरकटियागंज में उस समय हड़कंप मच गई जब एक वृद्ध व्यक्ति...

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...