HomeUncategorizedमॉनसून की झमाझम बारिश बगहा के क्षेत्रों में मिली राहत धान की...

मॉनसून की झमाझम बारिश बगहा के क्षेत्रों में मिली राहत धान की रोपनी से किसानों में लौटी रौनक.

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

पिछले 48घंटे से बगहा सहित अन्य क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही बारिश से खुशनुमा माहौल बन गया है। वहीं
मानसून के परवान चढ़ते ही बगहा क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। बारिश के बाद खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है और ग्रामीण इलाकों में कृषि गतिविधियां बढ़ गई हैं।

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसान परिवार सुबह से ही खेतों में धान की रोपनी में जुटे हुए हैं। खेतों में हरियाली और किसानों की चहल-पहल से ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल पूरी तरह कृषि प्रधान नजर आ रहा है। इस दौरान नड्डा से वसंत सिंह, मनोज यादव, प्रमोद सिंह, बड़गांव से राहुल सिंह विजय पांडेय अशोक,उपाध्याय, बब्लू पांडेय, कुंवर यादव, बृजलाल यादव, राजकुमार गिरि, सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय, नन्हें मिश्रा, मनोज मुखिया सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी और इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

बारिश के कारण मौसम भी सुहावना हो गया है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन मानसून की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम का असर देखने को मिला, जहां लोग ठंडी हवाओं और फुहारों का आनंद लेते नजर आए।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह नियमित बारिश होती रही तो धान की खेती को काफी फायदा होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Latest articles

पुल निर्माण नहीं होने से गौनाहा के आदिवासी समाज के लोग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर नरकटियागंज जाते हैं.

नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड से है जहाँ आसमान में बादलों की आवाजाही के...

परसा से चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली रमपुरवा सरेह से पुलिस ने किया बरामद.

.....बेतिया पुलिस तीन दिनों में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी बरामद किया. .......बेतिया से बड़ी खबर सामने...

बेतिया के रमना के मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह.. डीएम

...स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू। .....उत्कृष्ट कर्मियों एवं गुड सेमरिटन होंगे सम्मानित। जिला पदाधिकारी ने...

1974के जेपी आंदोलन के सेनानियों को सरकार पेंशन भत्ता तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दे, चंपारण के सेनानियों ने सरकार से उठाई मांग.

बेतिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट.... .......जेपी आंदोलन ने देश को नया आयाम दिया. ...

More like this