HomeUncategorized23वर्षीय युवक घर से लापता 18दिन बाद भी कोई सुराग नहीं पुलिस...

23वर्षीय युवक घर से लापता 18दिन बाद भी कोई सुराग नहीं पुलिस जांच में जुटी.

Published on

spot_img

बेतिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट..

बगहा पुलिस जिला के ठकराहा की घटना पिछले 23जून की बताई जा रही है। जिसमें ठकराहा गांव वार्ड नंबर 10के स्व. गुलाब ठाकुर के छोटा पुत्र 23वर्षीय ललित ठाकुर गायब हो गया है। इस दौरान माता 58वर्षीय चना कुंवर ने रोते बिलखते हुए कहा कि मेरा बेटा बीए की पढ़ाई करने के साथ साथ बिहार पुलिस के दरोगा की तैयारी में जुट हुआ था।

अचानक 23 जून को सायं सात बजे गंडक नदी किनारे बना पार्क में गया और तकरीबन 8बजे के आस पास अपने मोबाइल से मेरे से बात चीत किया। उसके बाद काफी देर तक कोई फोन नहीं आया तो मैने बेटे ललित ठाकुर को फोन किया। परंतु मोबाइल का नंबर ऑफ बता रहा था। अगले दिन से ही परिजनों ने नदी के आस पास कुछ दूर तक किनारे उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ आता पता नहीं चल सका। फिर उसके मित्रों रिश्तेदारों के यहां मेरे बड़ा बेटा जा कर वहां सूचना दी और वहां भी नहीं पहुंचने की उन लोगों ने बताई।

बहरहाल ठकराहा थाना में मेरे बेटे ललित ठाकुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। तत्पश्चात पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्क के निशानदेही पर पुलिस टीम काफी खोज बिन किया नतीजा सिफर निकला। इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने इस बाबत बताया कि एक युवक की गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त हुआ है तथा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लापता युवक और उनके दोस्तों के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया है।

जबकि गुमशुदा ललित ठाकुर का बड़ा सा फोटो इश्तहार के रूप में ठकराहा थाना क्षेत्र सहित गोपालगंज सिवान के प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों के द्वारा चस्पाया गया है। वहीं सोशल मीडिया , प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से पूरे हिंदुस्तान में इसकी पहचान फोटो के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार मो.9031827016 जानकारी साझा कर सकते हैं।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this