HomeUncategorizedवाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास और...

वाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास और विश्वास का दिया संदेश।

Published on

spot_img

बगहा।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

2025 के बिहार विधासभा चुनाव प्रक्रिया में वाल्मीकिनगर विधानसभा केएनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान की रफ्तार को और तेज कर दिया है। उन्होंने विकास, विश्वास और सुशासन के एजेंडे को केंद्र में रखते हुए क्षेत्र की जनता से भावनात्मक अपील किया। वहीं एक बार फिर विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें समर्थन देरहे लोग। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के ठकरहा के दर्जनों गांवों का दौरा कर
जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने गांव-गांव घूमकर मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि उस विचार और व्यवस्था को आगे बढ़ाने का अवसर है, जिसने वाल्मीकिनगर की धरती पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं का जाल बिछाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में वाल्मीकिनगर क्षेत्र में जो बदलाव देखने को मिला है, वह जनता के सहयोग और सरकार की विकास नीति का परिणाम है। यह चुनाव विकास की उस श्रृंखला को और मजबूत करने का संकल्प है।
— दलित बस्तियों में विधायक को मिला विशेष सम्मान :
अपने प्रचार अभियान के दौरान जब रिंकू सिंह एक दलित बस्ती पहुँचे, तो वहाँ के लोगों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत रिंकू सिंह ने कहा कि यह जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही है, जो उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा, आज जो सम्मान मुझे यहां मिला, यह इस बात का प्रमाण है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचा है। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान के लिए काम किया है।
— खुशहाली और रोजगार का लिया संकल्प :
जदयू प्रत्याशी ने रिंकू सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य वाल्मीकिनगर विधानसभा को विकास का आदर्श मॉडल बनाना है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, किसानों को उचित मूल्य और हर घर में खुशहाली का वादा दोहराया।
उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि वाल्मीकिनगर की पहचान विकास, शिक्षा और रोज़गार के केंद्र के रूप में हो। हम सब मिलकर इसे बिहार का आदर्श क्षेत्र बनाएंगे।
रिंकू सिंह के जनसंपर्क अभियान को क्षेत्र के मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गांवों में जनता के उत्साह और समर्थन से यह साफ झलकता है कि विकास और सुशासन की लहर अब भी मजबूत है, जो आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

जनता ने सीएम से की गुजारिश..

वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सीएम नीतीश कुमार से अपील किया है कि रिंकू सिंह की हैट्रिक लगने वाली है। वाल्मीकि की तपोभूमि की विकास के लिए रिंकू सिंह को मंत्री पद से सम्मानित कर यहां की जनता का सम्मान करें।

Latest articles

पथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया मांग

पथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया मांग …… बांसी...

प्रमुख विजया सिंह ने पीसीसी सड़क व शौचालय का किया उद्घाटन

…..मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं का उद्घाटन की हुई शुरुआत फोटो बगहा/मधुबनी. मधुबनी प्रखंड प्रमुख...

प्रमुख विजया सिंह ने पीसीसी सड़क व शौचालय का किया उद्घाटन

…..मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं का उद्घाटन की हुई शुरुआत फोटो बगहा/मधुबनी. मधुबनी प्रखंड प्रमुख...

एपी पाठक ने गंभीर पीड़ित मरीज को मदद कर फिर पेश किया मानवता, सेवा का जीवंत मिसाल.

नरेंद्र पांडेय.. बगहा रामनगर प्रखंड के इनारबरवा निवासी राजू सिंह की हालत एक समय...

More like this