HomeCrime85 वर्षीय वृद्ध की हत्या में कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

85 वर्षीय वृद्ध की हत्या में कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट वाल्मीकि एक्सप्रेस नरेंद्र पांडेय बगहा बिहार…………………

धनहा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार गड़ासा से हमला कर 85 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मी यादव की हत्या करने के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने मंगलवार को अभियुक्त सकलदेव यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने अभियुक्त पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

फैसला सुनाए जाने के बाद अभियोजन पक्ष ने इसे गंभीर अपराध के मामले में न्याय की जीत बताया। अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि मामला धनहा थाना कांड संख्या 105/23 से संबंधित है।मामले में मृतक लक्ष्मी यादव के पुत्र नरेश यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि सकलदेव यादव ने धारदार हथियार गड़ासा से लक्ष्मी यादव पर जानलेवा हमला किया था।अभियोजन के अनुसार, हमले में वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट आई थी।इसके अलावा उनके दाहिने हाथ की एक उंगली भी कट गई थी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी यादव को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया।

इसके बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में मामले का विचारण शुरू हुआ। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना को साबित करने के लिए कुल नौ साक्षियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।अभियोजन ने साक्षियों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त पर लगाए गए आरोपों को प्रमाणित करने का प्रयास किया।

अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने सकलदेव यादव को हत्या का दोषी पाया।इसके बाद न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। अभियोजन के अनुसार, अभियुक्त सकलदेव यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this