…विशुनपुरा पुलिस ने की कार्रवाई, लोहे का बांका और नायलॉन की रस्सी बरामद.
…. कुशीनगर में गिरफ्तार बगहा के दोनों युवक.
नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………..………..
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र के दो युवकों को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की विशुनपुरा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बगहा क्षेत्र के रेहड़ा निवासी मुस्तकीम, पिता सैयद मियां और हथुहवा मोजा टोला निवासी आलीम, पिता स्वर्गीय इस्लाम मियां के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी 11 नवंबर को की गई।

कुशीनगर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों युवक विशुनपुरा थाने में दर्ज कांड संख्या 385/2026 के मामले में वांछित थे। इनके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान एक लोहे का बांका और एक नायलॉन की रस्सी भी बरामद की है।
इस कार्रवाई में विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल गौरव यादव शामिल रहे। कुशीनगर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
