Published on

spot_img

….अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने से मिलती है पापों से मुक्ति : रोहित सिकारिया**

बेतिया से एसपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट…..

दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पर्व के अवसर पर बेतिया के लालबाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोपीनाथ पंचायत मंदिर समिति, लालबाजार के सौजन्य से मंदिर की तीसरी मंजिल पर भव्य अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रोहित सिकारिया ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाने की परंपरा करीब सौ वर्षों से लगातार चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष जनसहयोग से इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने से मनुष्य को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

उन्होंने नई पीढ़ी के युवाओं से इस पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी आस्था और विरासत से जुड़ी रहें।

वहीं मंदिर की पहली मंजिल पर अवस्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी पंडित रूपेश कुमार शर्मा ने अन्नकूट पर्व की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान के प्रति समर्पण, अन्न के सम्मान और सामूहिक सेवा का संदेश देता है। प्रत्येक वर्ष यहां महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के बाद अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

भंडारे में प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रोहित सिकारिया के साथ सचिव गोपाल केडिया, कोषाध्यक्ष शंकर जी नाई तथा संरक्षक अंजनी जोशी, संजय उदयपुरिया सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन ने बेतिया में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

Latest articles

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...

More like this

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...