HomeHealth65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन...

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया.

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……
65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा श्री मनोज कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट के मार्गदर्शन में दिनांक 28/08/26 से 30/08/26 तक राष्ट्रीय खेल दिवस पूर्ण उत्साह एवं खेल भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में वाहिनी कार्मिकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खो-खो, बैडमिंटन एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में वाहिनी के कार्मिकों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्मिकों ने अपनी शारीरिक दक्षता, टीम भावना, अनुशासन एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट श्री मनोज कुमार ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एवं शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से कार्मिकों की शारीरिक क्षमता, मानसिक स्फूर्ति, कार्यक्षमता एवं टीम भावना में वृद्धि होती है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाहिनी कार्मिकों को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने तथा फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

🇮🇳

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this