HomeUncategorized65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…

लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया के वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट श्री मनोज कुमार द्वारा वाहिनी के बल कार्मिकों तथा सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटखौली के शिक्षकगण एवं छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

शपथ के माध्यम से सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटखौली के शिक्षकगण एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक करने का अवसर मिला।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करना तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था।

Latest articles

सैंथवार-मल्ल महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष मल्ल, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार............. बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित सिरकहिया चटकल...

मोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

.....डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लघु नाटिका ने मोहा मन नरेंद्र पांडेय ब्यूरो...

फिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

--- एसएसबी ने दिया संडे ऑन साइकिल के माध्यम से फिट रहने व पर्यावरण...

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

More like this