नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…………
व्यवहार न्यायालय, बगहा के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए आगामी 21 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति, मनीष द्विवेदी ने की। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट से संबंधित अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादित कराने के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य रूप से एसडीजेएम आलोक कुमार चतुर्वेदी, सुशील कुमार सिंह मुंसिफ, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी में आशीष कुमार पाण्डेय , प्रियंका कुमारी , अजय कुमार, तारिक शमीम, द्वितीय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी में राहुल राज तथा श्रीमती हीना नाज उपस्थित रहे।
