Published on

spot_img

……यूपी से लाई जा रही थी शराब.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार….

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की सुबह बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित सिसवा घाट से 63 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा गांव निवासी राजपाल चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया।

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के सिसवा बाजार से सिसवा घाट के रास्ते एक शराब तस्कर देसी शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसवा घाट पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जैसे ही तस्कर नदी पार कर घाट पर पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बाइक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर रखी बोरी से 63 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर तस्कर को

गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिला है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की अवैध आवाजाही रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

Latest articles

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

More like this